Guitar Flash एक संगीतमय गेम है, जो काफी हद तक Guitar Hero से मिलता-जुलता है, जिसमें आप स्क्रीन पर प्रकट होनेवाले नोट्स को दबाकर सटीक ढंग से गाने बजाने का प्रयास करते हैं।
कोई भी गाना बजाने से पहले, आप तीन अलग-अलग कठिनाई स्तरों में से किसी एक को चुन सकते हैं। यदि आप सरल स्तर को चुनते हैं तो आपको बजाने के लिए तीन नोट्स मिलेंगे; यदि आप सामान्य स्तर को चुनते हैं तो आपको चार नोट्स मिलेंगे; और यदि आप कठिन स्तर को चुनते हैं तो आपको पाँच नोट्स मिलेंगे। स्वाभाविक रूप से आप जितने ज्यादा कठिन स्तर चुनेंगे आपको अंक भी उतने ही ज्यादा हासिल होंगे। कठिन स्तर पर कुछ गानों को सही ढंग से बजाना सचमुच काफी कठिना होता है, इसलिए पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप कठिन स्तर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
जब भी आप शुरुआत करते हैं, आप चार गानों में से किसी एक को चुन सकते हैं। पर, जैसे-जैसे आप बजाना प्रारंभ करते हैं और इस क्रम में अपने अंक में सुधार करते रहते हैं और सिक्के अर्जित करते रहते हैं, आप नये गानों को अनलॉक भी कर सकते हैं। आप कुल मिलाकर एक दर्जन से भी ज्यादा गानों को अनलॉक कर सकते हैं।
Guitar Flash एक उत्कृष्ट संगीतमय गेम है, जो आपको काफी हद तक Guitar Hero की याद दिलाता है। बस यह संस्करण टचस्क्रीन के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। यह गेम बहुत ज्यादा जगह भी नहीं छेंकता है, क्योंकि इसे कुल मिलाकर 40 MB ही जगह चाहिए।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Guitar Flash के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी